
तहलका न्यूज,बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ की छात्रा भूमि पुरोहित ने कला वर्ग में 97.0 %अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुस्कान पारीक95.60% तथा तृतीय स्थान पर वैशाली छंगानी 95.40%। विज्ञान वर्ग में पूजा बिश्नोई 89.60%,गरिमा सुथार 89.40% शांति व्यास 88.60%। वाणिज्य वर्ग में कृष्णा सुथार87.60% अंबिका सोनी 87% याशिका कलवानी 86.40%। व्याख्याता यास्मीन बानो ने बताया स्कूल का विज्ञान वर्ग का 100% वाणिज्य वर्ग का 100% कला वर्ग का 98.6% रिजल्ट रहा ।प्रधानाचार्य विनीता तंवर ने इसका पूरा-पूरा श्रेय अध्यापकों व छात्राओं की मेहनत और अनुशासन को दिया।व्याख्याता मुकेश जेवरिया व स्वरूप मोदी ने सभी अभिभावकों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया व सभी छात्राओं को माला पहनाकर स्वागत किया। समस्त स्टाफ ने एक दूसरे को बधाइयां दी।
