




कनाडा। प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धाजंलि सभा और परेड का आयोजन किया गया। परेड सीएफएस सेंट जॉन के बाहर एकत्रित हुई और बुलेवार्ड से होते हुए ब्लू पुट्टी केयर्न तक पहुंची। इस परेड व बर्ड बॉल में भारतीयों की ओर से हरप्रीत सिंह व फ्रेण्डस ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष इन्दु सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। जिन्होंने दिवंगत हुए भारतीय जवानों को श्रद्धाजंलि देते हुए पुष्प चक्र चढ़ाया। 26 अप्रैल की सुबह,इन्होंने रेजिमेंटल केयर्न में गैलीपोली स्मारक परेड में भाग लिया। यह परेड प्रथम विश्व युद्ध में गैलीपोली अभियान को मान्यता देती है,जहाँ रॉयल न्यू फ़ाउंडलैंड रेजिमेंट ने पहली बार युद्ध देखा और युद्ध में अपनी पहली हार का सामना किया।
25 अप्रेल को रॉयल न्यूफ़ाउंडलैंड रेजिमेंट मनाता है जन्मदिन
25 अप्रैल को हर साल रॉयल न्यूफ़ाउंडलैंड रेजिमेंट के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। शनिवार की रात को आयोजित हुए इस रेजिमेंटल बर्थडे बॉल में बतौर भारतीय मूल के प्रतिनिधित्व के रूप में हरप्रीत सिंह व इन्दु सिंह को भाग लेने का सम्मान मिला। इस साल रेजिमेंट अपना 230वां जन्मदिन मना रही है। बता दें कि यह बॉल मेमोरियल यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी,जो 2025 में अपनी 100 वीं वर्षगांठ मनाएगी। यूनिवर्सिटी को प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वालों के लिए एक जीवित स्मारक के रूप में बनाया गया था और तब से इसे उन लोगों को फिर से समर्पित किया गया है, जिन्होंने बाद के संघर्षों में भी सेवा की है।
हर वर्ष आयोजित होती है परेड
गौर करने वाली बात तो यह है कि रॉयल न्यू फाउंडलैंड रेजिमेंट की पहली बटालियन ने 25 अप्रैल 1915 को गैलीपोली प्रायद्वीप पर ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं के उतरने की याद में अपनी वार्षिक परेड आयोजित की। जो प्रतिवर्ष निरन्तर आयोजित की जा रही है। वार्षिक परेड शनिवार 28 अप्रैल को हुई और यह रेजिमेंट के 223वें जन्मदिन समारोह के साथ हुई। जिसका जन्मदिन भी 25 अप्रैल को पड़ता है। जिसे 1950 के दशक में 1914 में 1 न्यूफाउंडलैंड रेजिमेंट के मूल प्रशिक्षण मैदान पर बनाया गया था। रेजिमेंटल बैंड के नेतृत्व में 1 बटालियन, रॉयल कैनेडियन लीजन की शाखा 56 से एक कलर पार्टी के साथ केयर्न के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के उन सैनिकों की याद में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुई। जिन्होंने गैलीपोली अभियान के दौरान अपनी जान गंवाई थी।