


कुलगुरु द्वारा हुआ पोस्टर का विमोचन
तहलका न्यूज,बीकानेर।बेसिक पी.जी.कॉलेज द्वारा प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘‘Holistic Development in the 21st Century: Integrating Science, Society,and Sustainability (21वीं सदी में समग्र विकास : विज्ञान, समाज एवं सतत विकास का एकीकृत दृष्टिकोण)”के पोस्टर का विमोचन आज महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में एक औपचारिक भेंट के दौरान संपन्न हुआ।महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु आचार्य (डॉ.) मनोज दीक्षित से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें कॉन्फ्रेंस के विषय,उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया। इस अवसर पर कुलगुरु ने अपने कर-कमलों द्वारा कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन किया तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।यह अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस29 अप्रैल को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित की जाएगी,जिसमें देश-विदेश के विद्वान, शोधकर्ता एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का प्रसार,समसामयिक समस्याओं पर विचार-विमर्श,शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान,समाज एवं सतत विकास के समन्वित दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर कुलगुरु ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समग्र विकास के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय मंच शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं वैश्विक संवाद को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया तथा कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए उनके सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा,जिससे नवीन विचारों एवं शोध के नए आयाम विकसित होंगे।
