तहलका न्यूज,बीकानेर। भारत सरकार की निजीकरण नीति के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन(इंटक) जिला मुख्यालय पर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमन्त किराडू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति भारत सरकार को मांग पत्र भेजा। जिसमें मुख्य मांगे लेबर कोड बिल,रेल बैंक बीएसएनल सभी सरकार के उपकरण निजीकरण,सरकारी विभाग में बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की गई। किराडू ने केंद्र सरकार का डंडा ट्रांसपोर्ट वर्कर्स आए दिन टैक्स नए नियम लागू किए जाते है। इसके विरोध में समस्त भारत के ट्रांसपोर्ट वर्कर्स नई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी। किराडू ने यह जानकारी दी सड़कों पर अरबों रुपए का को बजट हैं। सरकार सड़कों पर कोई खर्च नहीं कर रही है। टोल टैक्स की जबरन वसूली बंद करनी चाहिए।