


तहलका न्यूज,बीकानेर। डॉ.आंबेडकर मेमोरियल फेयरवेल सोसायटी, राजस्थान के निर्वाचित अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए अपनी केंद्रीय कार्यसमिति का विस्तार किया है।इसी क्रम में बीकानेर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता राहुल जादुसंगत को सोसायटी में प्रदेश सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति से बीकानेर जिले में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।राहुल जादुसंगत लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े हुए हैं और युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।नव नियुक्त प्रदेश सदस्य राहुल जादुसंगत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।उन्होंने बताया कि डॉ.भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता व जागरूकता लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वाल्मीकि यूथ क्लब के प्रदेश संगठन महासचिव सुनिल चांवरिया,शहर अध्यक्ष विजय पंडित,राहुल बिंवाल,प्रवीण सियोता,अरविंद यश जादुसंगत आदि ने प्रशंसा व्यक्ति की
