तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के सामाजिक व सहकारी क्षेत्र में सक्रिय एवं उरमूल डेयरी बीकानेर के चेयरमैन नोपाराम जाखड़ को पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक संदीप यादव द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। जाखड़ की नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है।उनके समर्थकों व ग्रामीणों ने इस नियुक्ति को बीकानेर जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।नोपाराम जाखड़ लंबे समय से सहकारिता, सामाजिक व कांग्रेस पार्टी कार्यों से जुड़े हुए हैं,पार्टी में विभिन्न पदो पर रहकर भी सेवाएं प्रदान की हैं तथा किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी नोपाराम जाखड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।जाखड़ ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
