law

तहलका न्यूज,बीकानेर। राजकीय विधि कॉलेज के छात्रों द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधि प्रथम,द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों ने अलग अलग अदालतों का भ्रमण करके वहां चल रही कार्यवाहियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। इस न्यायालय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समस्त छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ व्याख्यता शिवशंकर व्यास के मार्गदर्शन में न्यायालय की दीवानी एवं अपराधिक मामलों की कार्यवाही को देखा व समझा। साथ ही छात्रों ने न्यायालय की लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया।करीब सौ विद्यार्थियों ने अलग अलग समूह बनाकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों में चल रही सिविल एवं फौजदारी प्रकरणों के विभिन्न स्तरों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा न्यायालय में चल रहे मुकदमे में वकीलों की बहस को सुना व प्रक्रियात्मक कार्यवाहियों का अवलोकन किया व न्यायालय की तकनीकी प्रक्रियाओं को जाना।इसके अलावा विद्यार्थियों ने किराया अधिकरण, एनडीपीएस, विभिन्न अतिरिक्त सेशन न्यायालयों में चल रही कार्यवाहियों को देखा तथा वहां उपस्थित अधिवक्ताओं तथा पीठासीन अधिकारियों से न्यायालय में चल रही कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की।