तहलका न्यूज,बीकानेर।माहेश्वरी महिला समिति अपना ने  वार्षिकोत्सव गणगौर कार्यक्रम बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। समिति की प्रचारमंत्री निशा झंवर ने बताया कि यह उत्सव सदैव की भांति नृसिंह भवन में सम्पन्न हुआ। महिला समिति की वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती श्रेया देवी राठी ने बताया कि गणगौर उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज प्रमुख नृसिंह मिम्माणी रहे,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर सेल उपपुलिस अधीक्षक श्रीमती शालिी बजाज भी उपस्थित थी।समिति सचिव अनुभा बागड़ी तथा निवर्तमान सचिव चन्द्रकला कोठारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूर्व महिला समिति की ओर से समाज के युवक-युवतियों के लिए कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में गणगौर सम्बन्धित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें समाज के युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए आयोजित राजपूती ड्रेस प्रतियोगिता एवं घुड़ला सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं द्वारा अपनी राजपूती पोशाक तथा घर से श्रृंगारित घुड़लों का प्रदर्शन किया गया,जिसका वहाँ उपस्थित निर्णायक मण्डल की टीम सदस्यों विजयलक्ष्मी व्यास,डाॅ शेफाली दाधीच तथा ज्योति रंगा द्वारा प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई।महिला समिति उपाध्यक्ष अंजू लोहिया तथा माया चांडक के अनुसार गणगौर उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ गणगौर की सवारी के साथ प्रारम्भ हुआ,जिसमें माँ गवरजा की सवारी डागा चौक,बी.के. स्कूल से ढोल एवं ताशों की धुन के साथ विभिन्न माहेश्वरी मौहल्लों से होते हुए स्थानीय नृसिंह भवन पहुंची। समिति की कोषाध्यक्ष सीमा चांडक ने बताया कि माँ गवरजा की सवारी के साथ-साथ जहाँ एक ओर महिला समिति की सभी सदस्याऐं एक जैसी साड़ियाँ पहने हुए आकर्षण का केन्द्र बन रही थी वहीं अपने हाथों में डांडियाँ लिए माँ गवरजा के आगे-आगे घूमर नृत्य कर रही थी।
महिला समिति उपसचिव रेणू झंवर,संगीता बिन्नाणी के अनुसार गणगौर सवारी के नृसिंह भवन पहुंचने पर सदैव की भांति महिला समिति की सभी सदस्याओं ने समिति अध्यक्षा श्रेया देवी राठी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से माँ गवरजा की पूजा-अर्चना कर खोल भरने की रश्म निभाई। समिति सलाहकार प्रभारी अंजली झंवर के अनुसार तत्पश्चात् समिति अध्यक्षा ने आगन्तुकों के लिए जहाँ अपने शब्दों से स्वागत किया वहीं निवर्तमान सचिव चन्द्रकला कोठारी ने समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री रेखा लोहिया ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात् महिला समिति की वर्तमान सांस्कृतिक प्रभारी अंजली चांडक,उषा लढ्ढा,अनुभा बागड़ी तथा अंजू लोहिया के नेतृत्व में तैयार किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियाँ मंच के माध्यम से प्रस्तुत की गई,जिसमें मधु चांडक तथा अंजली चांडक का संयुक्त रूप से नाट्य मंचन भी शामिल था। प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की महिलाओं के साथ-साथ युवक-युवतियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित सभी समाज बन्धुओं की तालियों की गुंजायमान के साथ वाहवाही प्राप्त की। सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन प्रिया झंवर तथा पवन कुमार राठी ने अपनी मधुर भाषा शैली में किया।
महिला समिति अध्यक्षा ने बताया कि गणगौर उत्सव कार्यक्रम के दौरान अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह की कड़ी में जहाँ एक ओर मुख्य अतिथि नृसिंह दास मिम्माणी,विमला मिम्माणी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित साइबर सेल उपपुलिस अधीक्षक शालिनी बजाज का भी का भी उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया,वहीं विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ एवं उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के साथ-साथ विभिन्न माहेश्वरी संस्थाओं में उच्च पदों पर चयनित होने पर निशा झंवरए विभा बिहानी,ज्योति दरगड़,अन्नया मूंदड़ा,प्रिया राठी,मोनिया पचिसिया,परिधि मूंधड़ा,हिमाद्री चांडक,पूर्वी मूंधड़ा,केशवी मूंधड़ा तथा तष्णवी लोहिया का भी समिति सदस्याओं द्वारा शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। समिति की ओर से आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के प्रथम तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी कलाकारों को उत्साहवर्धन हेतु प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट हेम्पर देकर सम्मानित किया गया।समिति पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन राठी ने बताया कि महिला समिति द्वारा आयोजित गणगौर उत्सव कार्यक्रम में प्रत्येक आगन्तुक समाज बन्धुओं के लिए जहां एक ओर खाने-पीने की वस्तुओं की विभिन्न स्टाॅल उपलब्ध थी, वहीं बच्चों के मनोरंजन हेतु गेमजाॅन की सुविधा भी उपलब्ध थी। पूर्व जिला सचिव विभा बिहाणी ने बताया कि गणगौर उत्सव कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में जहां एक ओर महिला समिति की सभी सदस्याओं ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया,वहीं मुख्य रूप से लता दम्माणी,संतोष राठी,हेमलता मोहता,अंजू लढ्ढा,अनिता बागड़ी,संगीता बिन्नाणी,माया चांडक,सीमा चांडक,अंजली झंवर,निशा झंवर आदि का सक्रिय सहयोग रहा।गणगौर उत्सव कार्यक्रम से जुड़े पवन कुमार राठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सत्यनारायण राठी,किशन चांडक,गौरीशंकर राठी,शशी बिहाणी,लालचन्द कोठारी,नारायण दास दम्माणी,मनमोहन लोहिया,किशन सोमाणी, नारायण बिहाणी,कालू राठी,नारायण डागा,याज्ञवल्क्य दम्माणी,इन्द्र कुमार चांडक,राजेश बिन्नाणी,मूलचन्द राठी,राम कुमार मूंधड़ा,रविन्द्र मूंधड़ा,गोपीकिशन पेड़िवाल उपस्थित थे। वहीं महिलाओं में मुख्य रूप से डाॅ.सुधा सोनी, सुशीला डागा,रश्मि राठी,चन्द्रकांता लोहिया,लक्ष्मी दम्माणी,शीला डागा,प्रिया राठी,बेबी करनाणी आदि उपस्थित थे।