तहलका न्यूज,बीकानेर।संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं कला संस्कृति विभाग,राजस्थान के सहयोग कल्पना संगीत एवं थियेटर संस्थान द्वारा प्रख्यात संगीतकार स्व.अमर चंद पुरोहित की स्मृति में आगामी तृतीय तीन दिवसीय अमर कला महोत्सव-2026″ के तीसरे संस्करण स्थानीय टी.एम.ऑडिटोरियम,गंगाशहर में आगामी 29, 30 व 31 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया व पूर्व संस्कृति मंत्री डॉ.बी. डी.कल्ला,वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश भारद्वाज,विनोद भटनागर व दयानंद शर्मा ने महोत्सव पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर समारोह संयोजक संजीव पुरोहित.समन्वयक सुरेश बिस्सा,योगेश हर्ष व भरत सिंह पुरोहित मौजूद रहे।आयोजन सचिव विपिन पुरोहित ने बताया कि इस बहुप्रतिक्षित आयोजन में संगीत, नृत्य व नाटक प्रदर्शन के साथ-साथ फोटोग्राफी, पैटिंग व अभिनय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रथम दिवस 29 मार्च को दोपहर 3 बजे उ‌द्घाटन सत्र के पश्चात श्री सखी ग्रुप,बीकानेर द्वारा ईशवंदन,श्री वीणा नृत्य अकादमी, बीकानेर द्वारा वीणा जोशी के निर्देशन में व कलांजली, बैंगलूरू की ओर से रूचि बालानी द्वारा कत्थक नृत्य का प्रदर्शन के साथ-साथ सांयकालीन सत्र में सायं 5 बजे सुगम संगीत सरीता कार्यक्रम के तहत पं. नारायण दास रंगा,पं.पुखराज शर्मा व राजनारायण पुरोहित गीत व गजलों की प्रस्तुति देंगे।अंतिम सत्र में 7:30 बजे कल्पना संस्थान के नाट्य दल द्वारा विपिन पुरोहित के निर्देशन में नाटक ‘दुश्मन उर्फ सैंया मगन पहलवानी में का मंचन होगा। दूसरे दिवस 30 मार्च को अपराह्न 3 बजे मास्टर तेजस जोशी का तबला वादन,श्री जैन पब्लिक स्कूल की नाट्य प्रस्तुति अग्नि पुत्री का मंचन भरत सिंह के निर्देशन में होगा।सायं 4:30 बजे जोधपुर के बुंदू खाँ लंगा पार्टी द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुतियों व सायं 7:30 बजे गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान द्वारा अनोप सिंह के निर्देशन में नाटक ‘टैडी और हम’ का मंचन किया जाएगा।अंतिम दिवस 31 मार्च को अपराह्न 1:30 बजे अंतराष्ट्रीय सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे व सांय 7:30 रसधारा सांस्कृतिक संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से अनुराग सिंह राठौड़ के निर्देशन व गोपाल आचार्य के मार्गदर्शन में राजस्थानी नाटक कठपुतलियाँ का मंचन किया जाएगा। समन्वयक सुरेश बिस्सा ने बताया कि तीनों दिन विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन के साथ-साथ बीकानेर के करीब 25 कलाकारों के पैंटिंग, उस्ता कला व गोबर उत्पाद कला की प्रदर्शनी आयोजित होगी व प्रतिदिन उदयपुर व जयपुर के फोटोग्राफर राकेश शर्मा “राजदीप” व अजय पारिख,जयपुर के रंगकर्मी गगन मिश्रा द्वारा नाट्य प्रशिक्षण व बीकानेर के चित्रकार मुकेश जोशी “सांचीहर” तथा कमल किशोर जोशी द्वारा कार्यशालाएँ संचालित की जाएगी।संस्थान के अध्यक्ष रामकुमार व्यास के अनुसार संस्थान का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न कलाओं के कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है।