तहलका न्यूज,बीकानेर। होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद को पुलिस जवानों-अधिकारियों ने बहिष्कार के बीच होली खेली है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में अभी भर्ती हुए कुछ आरटी जवान व आरटी महिला पुलिस कर्मियों ने उपरी मन से होली के इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। हालांकि आईजी सहित पुलिस अधिकारियों ने होली खेली है। किन्तु जितने भी पुराने पुलिस जवान महिलाकर्मियों ने पूरी तरह से होली के इस आयोजन से दूरी बनाएं रखी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में पुलिस कानि से लेकर एसपी तक टोटल नफरी 2750 के करीब है। जिन में से 50 के आसपास पुलिस लाईन होली में शरीक हुए है।कार्यक्रम में बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर,एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी,सीओ सिटी श्रवण दास संत,सीओ सदर विशाल जांगिड़ सहित सभी थानों के थानाधिकारी शामिल हुए। पुलिस के जवानों ने जमकर रंग-गुलाल खेला। जवानों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया और गीतों की धुन पर जमकर नाचे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी व एसपी ने जवानों को होली पर कानून-व्यवस्था बनाने में कठिन ड्यूटी करने पर पीथ थपथपाई।

इन मांगों के चलते जताई नाराजगी
पता चला है कि वेतन विसंगति और डीपीसी की मांग को लेकर पुलिस के निचले बेड़े में रोष है। पुलिस कर्मियों ने सोशल मीडिया पर चलाया इसको लेकर कैंपेन चलाया था। जिसमें होली का बहिष्कार के मैसेज भी चलाएं गये। पुलिस लाइन तो आयोजन हुआ। किन्तु थानों में होली को लेकर उत्साह कम नजर आया। कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक स्तर तक वेतन विसंगति और डीपीसी को लेकर काफी लंबे समय की जा रही मांग पूरी नहीं होने पर पुलिसकर्मियों में नाराजगी थी। हालांकि पुलिस के आलाधिकारियों ने समझाइश के प्रयास भी किये।