तहलका न्यूज,बीकानेर।संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल परिसर में भामाशाह सींगी परिवार की और से निर्माण किये गये 25 कृष्णा कॉटेज का उद्धघाटन 14 फरवरी को सुबह 11.15 पर होगा|भामाशाह श्रीराम सींगी व किशन लाल सींगी ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से उनके पूर्वज चेतनदास,द्वारकादास एवं दाऊलाल सींगी की स्मृति में वातानुकूलित 25 कृष्णा कॉटेज का निर्माण प्रसूताओं के लिए करवाया गया है|साथ ही इसमें एक ऑफिस रूम,स्टोर रूम,गार्ड रूम,नर्सिंग स्टेशन,रिसेप्शन आदि का निर्माण भी करवाया गया है|बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि कॉटेज को सुसज्जित करने के बाद शनिवार को पीबीएम अधीक्षक डॉ बी सी घीया,उप अधीक्षक गौरीशंकर जोशी एवं डॉ जितेन्द्र आचार्य के साथ बैठक कर कॉटेज की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई|पचीसिया ने बताया कि प्रसूति रोग विभाग में प्रतिदिन 70 से 80 प्रसव होते हैं लेकिन कॉटेज की सुविधा नहीं होने के कारण प्रसूताओं को परेशानी होती है इस परेशानी को देखते हुए सींगी परिवार ने कॉटेज का निर्माण करवाया है|उद्धघाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर,पूर्व विधानसभा विधायिका सिद्धि बाइसा,पश्चिम विधानसभा विधायक जेठानंद व्यास,जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि,अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा अध्यक्ष संदीप काबरा को भी आमंत्रित किया गया है|