मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

आपसी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैक्टर चालक पर

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
आपसी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला किया है।हमले में गंभीर घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार घड़सीसर निवासी अल्फाक पुत्र अख्तर अली बुधवार शाम अपना ट्रैक्टर लेकर सुदर्शना नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान इंडस्ट्रियल एरिया गली नंबर पांच रास्ते में पहले से मौजूद साजिद,इमरान,खालिद,मोनू सहित चार-पांच अन्य लोगों ने उसे रोक लिया।आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, सरियों और लाठी-डंडों से अल्फाक पर हमला कर दिया। अचानक हुई वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मारपीट में गंभीर घायल अल्फाक को आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका उपचार जारी है।घटना के बाद पीडि़त पक्ष की ओर से कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सोनू भाटी की मौत हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश की बात सामने आ रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: