मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

बेनामी राशि के मामले में एसीबी ने इन पांच जनों को ओर पकड़ा,12 तक पुलिस रिमांड

तहलका न्यूज,बीकानेर। नकली मूंगफली बीज घोटाले के मामले में बीज निगम के नामित डायरेक्टर समेत

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बेनामी राशि के मामले में एसीबी ने इन पांच जनों को ओर पकड़ा,12 तक पुलिस रिमांड

तहलका न्यूज,बीकानेर। नकली मूंगफली बीज घोटाले के मामले में बीज निगम के नामित डायरेक्टर समेत सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पकड़े गये छ आरोपियों को 12 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसीबी टीम ने अन्य पांच जनों को ओर गिरफ्तार किया है। इनमें सतपाल सिंह,सुनील सेतिया,किरण कपाडिया,गणपत राम,जुगल किशोर को भी गिरफ्तार शामिल है। इस मामले में स्वतंत्र विश्नोई को लूणकरणसर में रोडवेज बस से 85 लाख रुपए के साथ पकड़ा था। आरोप है रकम बीज निगम के नामित डायरेक्टर को देने जा रहे रूपयों के साथ आरोपी को एसीबी की टीम ने पकड़ा था। दूसरे दिन की गई पूछताछ में रिश्वतखोरी और सैंपल पास कराने के नाम पर करोड़ों रुपए के लेन-देन के आरोपों के बीच अब तक 2.44 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। कई बड़े नामों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। एसीबी अब रिमांड लेकर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की तैयारी में है, जिससे आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

diwali

गुणवत्ता जांच में गड़बड़ी के बाद मामला आया सामने 
राज्य सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के अभियान के तहत बीज गोदामों की जांच की गई थी। इसी दौरान 27 मई को गजराज ब्रांड मूंगफली बीज के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। आरोप है कि सैंपल पास कराने,कार्रवाई को प्रभावित करने और बीज गोदाम को राहत दिलाने के लिए बड़े स्तर पर रिश्वतखोरी का खेल शुरू हुआ।

रिश्वत के बड़े लेन-देन और आरोपियों की भूमिका
जांच में सामने आया कि राजस्थान राज्य बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई ने करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए और गणपत बिश्नोई ने करीब 60 लाख रुपए लिए। वहीं स्वतंत्र बिश्नोई को नकदी के साथ पकड़ा गया। इस मामले में किरण कापडिय़ा, सुनील सेठिया और सतपाल सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

बस में 85 लाख रुपए नकद बरामदगी
एसीबी को सूचना मिली कि रिश्वत की राशि बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजी जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए लूणकरणसर के पास रोडवेज बस को रुकवाकर तलाशी ली गई। बस में सवार स्वतंत्र बिश्नोई के पास से करीब 85 लाख रुपए नकद बरामद किए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी में 2.44 करोड़ की नकदी बरामद

एसीबी की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। अब तक कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपए नकद बरामद किए जा चुके है ं। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आय से अधिक संपत्ति और बेनामी निवेश की जा ंच भी जारी है।

आगे बड़े खुलासों की उम्मीद
रिमांड पर पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। बीकानेर, नोखा और रावला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी जारी है, जबकि मामला सीधे कि सानों और कृषि व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण इसे गंभीर माना जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: