छाप रहे थे पांच-पांच सौ के नकली नोट,चढ़े पुलिस के हत्थे
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में अपराध बढ़ते ही जा रहे है।अपराधों में युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में अपराध बढ़ते ही जा रहे है।अपराधों में युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में लिप्त हो रही है। ताजा मामला जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 4 युवकों को नकली नोट छापते हुए गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर स्थित होटल सांवरिया सेठ में युवकों ने कमरा ले रखा था एवं कमरे में प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे।इन युवकों से 500-500 के 156 नकली नोट जब्त किये गए है।साथ ही 2 प्रिंटर,1 कटर,नोट में धागे के रूप में लगाई जाने वाली चमकीली टेप,छोटा कटर व रबड बैंड जब्त किए गए है।युवकों की पहचान आडसर बास निवासी एवं होटल सांवरिया सेठ के संचालक आशीष पुत्र किशनलाल ब्राह्मण,नारायण पुत्र कालूराम ब्राह्मण,हेमासर निवासी श्यामलाल पुत्र पुनाराम मेघवाल,पुंदलसर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है।आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्द बनाई गई है एवं कोटगेट थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।कार्यवाही करने वाली टीम में एसआई पवन शर्मा,कांस्टेबल पुनीत कुमार,अशोक,कैलाश,नरेंद्र आदि शामिल रहे।प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी 10 माह से नकली नोट छाप रहे थे।उन्होंने अब तक 18 से 20 लाख रूपए छापने की बात स्वीकार की है।जांच में यह राशि और भी बढ़ सकती है। यह नकली नोट हवाला माफियाओं को सप्लाई किए गए।हवाला माफियाओं के माध्यम से ही यह नकली नोट बाजार में आए होंगे। पता चला है कि आरोपी स्कैनर वाले प्रिंटर से यह नोट छाप रहे थे।इसके लिए असली नोट को स्कैन किया जाता।नकली नोट बनाने के लिए कागज की ऑनलाइन खरीददारी करते।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं