मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने छावनी में सैनिकों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां कतरियासर की पावन धरा पर पेड़ों की कटाई और हिरणों के जीवन पर संकट! बन ने जताई गहरी चिंता पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली,बांटी खुशियां बुजुर्गों के थिरकते कदमों ने बताया, खुशियों की कोई उम्र नहीं होती आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी
Diwali

आदर्श पुरूष थे गोकुल प्रसाद,उनके जीवन से लें सीख

तहलका न्यूज,बीकानेर।पूर्व विधायक मजदूर नेता,स्वतंत्रता सेनानी स्व.गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40 वीं पुण्यतिथि पर नत्थूसर

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
आदर्श पुरूष थे गोकुल प्रसाद,उनके जीवन से लें सीख

तहलका न्यूज,बीकानेर।पूर्व विधायक मजदूर नेता,स्वतंत्रता सेनानी स्व.गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40 वीं पुण्यतिथि पर नत्थूसर गेट के बाहर’गोकुल सर्किल पर स्व.गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति बीकानेर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जर्नादन कल्ला ने कहा की स्वर्गीय पुरोहित बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे वे आजादी के आन्दोलन में सक्रिय थे उन्होने मजदूरों के कल्याणर्थ अनेक आन्दोलन किये।नगर निगम के पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय पुरोहित दलगत राजनीति से उपर थे कोई भी व्याक्ति चाहे किसी भी पार्टी का हो वे उसके कार्य के लिए हमेशा तत्तपर रहते थे वे हमारे आदर्श पुरूष थे।कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि पुरोहित ने सच्चे अर्थो में बीकानेर में कांग्रेस का बीज बोया था उन्होंने बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक लम्बी फौज तैयार की। हम सभी उन्हीं के अनुयायी है एवम् उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही कार्य करते है।कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए’स्मारक समिति के सचिव एडवोकेट अजय गोपाल पुरोहित ने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस को मजबूत करना ही स्वर्गीय पुरोहित को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा में श्रीजी पुरोहित,अनिलपुरोहित,सेवादल के कमल कल्ला,नितिन वत्स,अशोक पुरोहित,रवि गोपाल पुरोहित,मदन मोहन व्यास,धनसुख आचार्य,सादिक हुसैन,महबूब रंगरेज,श्याम नारायण रंगा,गिरिराज व्यास,वेंकट व्यास,संतोष रंगा,गणेश रंगा,लक्ष्मण व्यास,नवनीत पुरोहित,मनोज किराडू,मनोज चौधरी,महेश सारस्वत,विजय सोनी,निर्दोष व्यास,पीयूष पुरोहित,अशोक प्रेमी,विकास धर्ट,नवरत्न शर्मा,तेजकरण हर्ष,संजय कुमार हर्ष,गिरिराज हर्ष ने स्वर्गीय पुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में स्मारक समिति के सचिव एडवोकेट अजय गोपाल पुरोहित ने सभी आगुंतकों का आभार किया।

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: