ठेका कर्मचारी संघ पंजीयन संबंधी पत्र सौंपा
तहलका न्यूज,बीकानेर।पीबीएम अस्पताल ठेका कर्मचारी संघ बीकानेर का पंजीयन होने के उपरांत प्रथम बार संगठन

तहलका न्यूज,बीकानेर।पीबीएम अस्पताल ठेका कर्मचारी संघ बीकानेर का पंजीयन होने के उपरांत प्रथम बार संगठन प्रतिनिधिमंडल द्वारा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक बी.सी.घीया को संगठन के पंजीयन संबंधी पत्र सौंपा गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तंवर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक को अवगत करवाया कि पीबीएम अस्पताल ठेका कर्मचारी संघ का पंजीयन रजिस्ट्रार ऑफ ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के अंतर्गत 6 मई को पंजीयन संख्या ARTU/BKN/2026/06 से किया गया है। संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करेगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तंवर, महामंत्री राकेश नवल,कार्यकर्ता अध्यक्ष प्रेम कुमावत,संगठन मंत्री मुकेश कलावत एवं कोषाध्यक्ष हरिओम जोशी उपस्थित रहे।संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के अधिकारों,सेवा सुरक्षा,पीएफ,ईएसआई एवं अन्य श्रमिक हितों को लेकर संगठन निरंतर संघर्ष एवं प्रयास करेगा।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं