मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की गंगा शहर थाना क्षेत्र में रेल की चपेट में आने से एक

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की गंगा शहर थाना क्षेत्र में रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है बताया जा रहा है कि व्यक्ति का शव बुरी तरह से क्षत विक्षप्त हो गया है।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे जोड़बीड़ भैरूजी रोड रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना से मौत हो गई।दुर्घटना से शरीर के अंग क्षत विक्षप्त अवस्था में मिले।सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम,सोएंब भाई,जुनैद ख़ान,अब्दुल सतार,इमरान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे । मौके पर संबंधित गंगाशहर थाना पुलिस के हरसुख राम मय टीम की निगरानी में मृतक को पी बी एम अस्पताल लेकर गए । वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोचरी में रखवाया । फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: