मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

बीयर नहीं देने पर कर दी दुकानदार की धुलाई,फाड़े कपड़े

  तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीयर मांगने पर दुकान दार द्वारा मना

1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बीयर नहीं देने पर कर दी दुकानदार की धुलाई,फाड़े कपड़े

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीयर मांगने पर दुकान दार द्वारा मना करना भारी पड़ गया।आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की इसके बाद परिवादी ने थाने में मामला दश करवाया है।थानाधिकारी कश्यमसिंह राघव ने बताया कि ओमपुरा,बीदासर निवासी सवाईसिंह पुत्र धन्नेसिंह राजपूत ने जाखासर निवासी सवाईसिंह,सीताराम,सहीराम व सहीराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 वह जाखासर स्थित अपनी शराब की दुकान में बैठा था।तभी सहीराम वहां आया और चार बोतल बीयर मांगने लगा।परिवादी ने उधार शराब देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी।कुछ ही देर में सभी आरोपी हाथों में लाठी व डंडे लेकर आए और जबरन ठेके में घुसकर फ्रीज खोलकर जबरदस्ती बीयर की बोतले निकालने लगे।आरोपियों ने अपने गांव में ठेका चलाने पर मुफ्त में बीयर देने की धमकी दी। उसके विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए व सिर व ललाट पर चोटें मारी। तभी ऊंटालड़ निवासी एक ग्रामीण वहां आकर उसे बचाया। आरोपी बीयर की बोतल और सोने का मादलिया छीन कर ले गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: