मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

नौगजा पीर बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स का  आगाज

  तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर ‌सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने

2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
नौगजा पीर बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स का  आगाज

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर ‌सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने मंगलवार शाम को बताया कि दाऊजी मन्दिर रोड़ स्थित शताब्दियों वर्षों से पुरानी एवं बीकानेर शहर में कोमी एकता भाईचारे की पहचान रखने वाली नौगजा पीर बाबा दरबार पर तीन दिवसीय सालाना उर्स का मंगलवार को आगाज़ हुआ। इस मुबारक मौके पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति द्वारा चादर चढ़ाकर अमन चैन सुख समृद्धि की दुआएं की गई।सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पाहूजा,श्रीमती शांति देवी चौहान,एनडी क़ादरी,पार्षद रमजान अली कच्छावा,सैय्यद अख्तर,हसन अली खिलजी,पूर्व सेवानिवृत्त थानेदार मेहबूब अली,सलमान रजा एवं दरगाह खादिम सहित अन्य लोग मौजूद थे।सुनील दत्त नागल ने बताया कि यह दरगाह राजा महाराजाओं के समय से हमारे शहर की कोमी एकता की विरासत रही है।वहीं उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने कहा ये दरगाह सूफी संतों तहजीब है और साथ ही बताया कि इस दरगाह पर शुद्ध शाकाहारी प्रसाद का वितरण किया जाता है। यही हमारे शहर की एक बीकानेर पहचान है।साथ ही कादरी ने कहा कि  गाय जिसको हमारे देश में गौमाता के नाम से जाना पहचाना जाता है को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग मुस्लिम समाज करता है संबंध में एन डी कादरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखे जाते रहे हैं।दरगाह व्यवस्थापक रमजान अली कच्छावा ने दरगाह उर्स में आये सभी श्रद्धालुओं के बीच में तुबर्क वितरित किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: