

तहलका न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से चलाएं जा रहे अभियान के तहत जिले की नापासर थाना पुलिस टीम ने एनटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन किलो 20 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक को पकड़ा है। जिसकी लागत करीब 16 लाख आंकी गई है। थानाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि गाढ़वाला मार्ग पर गाढ़वाला के वार्ड 7 निवासी 28 वर्षीय सोहनराम सारण को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसको पकडऩे वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक जगदीश कुमार,कानि सुरेन्द्र कुमार,वीरेन्द्र सिंह,गोगराज शामिल रहे। इसमें नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के कानि अवतार सिंह व भानुप्रताप सिंह की भूमिका विशेष रही।
इलेक्ट्रिोनिक सिगरेट बेचने वाला गिरफ्तार
शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिोनिक सिगरेट बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि फड़बाजार स्थित गोविन्द मार्केट से इलेक्ट्रोनिक सिगरेट के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। जिसके पास से 43 सिगरेट बरामद की है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम,हैड कानि ओमप्रकाश,कानि संजय शामिल रहे।
