

तहलका न्यूज,बीकानेर। पीबीएम में लगातार व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने तथा घोटालों की परते खोलने के लिये पीबीएम अस्पताल भ्रष्टाचार जांबाज फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें दिनेश सिंह भदौरिया को अध्यक्ष,राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित को सचिव,सूरज सिंह भदौरिया को उपसचिव,सूरज भानसिंह रूपसिंघोत,शिवम सिंह भदौरिया को उपाध्यक्ष,महेश कुमार चौधरी उपसचिव,बजरंग सोनी को कोषाध्यक्ष,सरदार प्रदीप सिंह को संगठन सचिव को बनाया गया है। संरक्षक मंडल में करण प्रताप सिसोदिया,विश्वजीत हरासर,राजेन्द्र ङ्क्षसह भदौरिया,एड अरविन्द सिंह सेंगर,एड गिरिराज सिंह भाटी को शामिल किया गया है। अध्यक्ष भदौरिया ने बताया कि पीबीएम में पिछले 25 वर्षों से कार्मिक,स्टाफ व चिकित्सकों के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की जांच व उनकी परतों खोलने की मांग संभागीय आयुक्त के समक्ष रखी जाएगी। साथ ही आमजन व रोगियों के साथ आने वाली समस्याओं के समाधान,बढ़ती चोरियों को रोकने,मारपीट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने जैसे काम भी किये जाएंगे।

