तहलका न्यूज,बीकानेर। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को श्राद्ध पक्ष का प्रारंभ हुआ। पूर्णिमा से आसोज कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक पितृपक्ष के तर्पण के कार्यक्रम अनेक स्थानों पर किये जा रहे है। राधा गार्डन कनू रंगा की बाड़ी श्रीरामसर में तर्पण प्रारंभ हुआ। तर्पण का कार्यक्रम पं जयप्रकाश ओझा के सानिध्य में किया गया तर्पण में कन्हैयालाल ऱंगा,अशोक पुरोहित,बृजू पुरोहित,के के छंगाणी,इन्दु जोशी,ओम,सागर सा व अन्य ऋषियों ने भाग लिया। प्रवक्ता अशोक पुरोहित ने बताया तपर्ण करने से ऋषि देवता मनुष्य हमारे परिवार के पितृ का आशीर्वाद मिलता है और घर सुख शांति समृद्धि मिलती है। प्रतिदिन श्राद पक्ष में 15 दिन तक तर्पण कर 4 पुडिय़ा चीनी मिलाकर अपने गुरु को देनी चाहिए। जिससे परिवार के सदस्य को वह मिलता है। ऐसा शास्त्रो में बताया गया है।

धरणीधर तालाब पर भी तर्पण
स्थानीय धरणीधर तालाब पर पंडित नवरत्न व्यास के सान्निध्य में तर्पण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 15 दिवसीय श्राद्ध पक्ष में लोग अपने दिवंगत परिजनों के निमित श्राद्ध कर्म कर तर्पण करेंगे। तर्पण कर्म करने से पितरों की आत्मा को तृप्ति प्राप्ति होती है। धरणीधर तालाब पर आज से तीन सत्रों में सुबह 5:00-6:00,6:00-7:00,7:00-8:00 बजे तक हुआ। श्राद्ध पक्ष में तर्पण कर्म का विशेष महत्व है।