तहलका न्यूज,बीकानेर।महात्मा ज्योतिबा फुलेजी की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘फुले समरसता संकल्प समारोह को लेकर गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सर्वसमाज के तत्वावधान में एक मीटिंग आयोजित की गई।सभा को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक में 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।फुले समरसता संकल्प समारोह के संयोजक कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार,अतिथि स्वागत एवं मंच व्यवस्था आदि विभिन्न कार्यसमितियों का गठन किया गया है एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने समाज में शिक्षा,समानता और सामाजिक न्याय की जो अलख जगाई,वह आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता बताई तथा सभी से समाज में समरसता,भाईचारा और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।माली सैनी समाज समन्वय समिति ने बताया कि शाम 5:00 बजे आयोजित होने वाला यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा,जिसमें बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल होंगे।तैयारी बैठक में ओमप्रकाश,संगीलाल गहलोत,ओमप्रकाश भाटी,प्रेम गहलोत,मूलचंद गहलोत,तुलसीराम पंवार,चांदरतन तंवर,अशोक कच्छावा,विजयशंकर गहलोत,राजेंद्र तंवर,गोवर्धन परिहार,मनोज भाटी,महेश तंवर,नंदकिशोर गहलोत,नारायणलाल भाटी,दिनेश गहलोत,राजकुमार,विक्रम सांखला,श्यामस्वरूप गहलोत,संतराम कच्छावा,नीरज गहलोत,शिव गहलोत,हरिश्चंद्र तोमर,अशोक सोलंकी,शिवदयाल उपाध्याय,प्रेम कुमार गहलोत,सूरजरतन तंवर,पंकज सिंह सैनी,संदीप पंवार,अनूप गहलोत,रविकांत भाटी,अरुण सोलंकी,कमल गहलोत,पवन गहलोत,हरीश भोजक,मुकेश सैनी,संदीप भाटी,नरेंद्र सोलंकी,गौरीशंकर भाटी,शशिकांत गहलोत,पवन गहलोत, अजय सांखला,गजेंद्र भाटी,लक्ष्मण तंवर,अर्पित तंवर,मनीष तंवर,नंदकिशोर गहलोत,राकेश सांखला,कन्हैयालाल कच्छावा,भगवानराम भाटी,मुकेश पंवार,हिमांशु टाक,जेठाराम गहलोत,जगदीश प्रसाद गहलोत,चिराग सोलंकी मुरली पंवार,दीपक गहलोत,जगदीश मुरली गहलोत,विमल चौहान,भवानीशंकर कार्तिक गहलोत,दिनेश चौहान,मनीष भाटी,चंद्रप्रकाश गहलोत,बृजलाल,मोहनलाल प्रजापत,संजय सांखला,राजकुमार खडग़ावत,अंकुश गहलोत,मोहित कच्छावा ,हेमंत कच्छावा,सांवरलाल,जितेंद्र गहलोत,प्रकाश गहलोत,तोलाराम और मोहित भाटी आदि उपस्थित रहे।