



तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नाल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पिकअप पलट गई। हादसे में दो जने गंभीर रूप से घायल हो गये है जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच-11 पर कावनी तिराहे के पास कोलायत जा रही पिकअप पलटा खा गई।पिकअप पापड़ से लदी हुई थी।कावनी फांटा के पास अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी,जिससे आशंका जताई जा रही है कि वाहन का टायर फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ,जिसे पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत सुचारू करवा दिया गया।घायलों की पहचान मधुसूदन पुत्र गणेशाराम कुम्हार और सुरेंद्र पुत्र मधुसूदन, निवासी बंगला नगर, बीकानेर के रूप में हुई है। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल, दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
