
तहलका न्यूज,बीकानेर।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान “प्लैनेट ऑफ कॉमर्स” के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है।संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्था को गौरान्वित किया।संस्थान के निदेशक अविनाश शर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विशेष रूप से अकाउंटेंसी,बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स जैसे कठिन विषयों में विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं।कई विद्यार्थियों ने 100 मेसे 100 अंक प्राप्त करके संस्थान की शिक्षण पद्धति की श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। इनमें जान्हवी सोनी ने 97.20 प्रतिशत,भावेश खत्री ने 96.60 प्रतिशत,अरिहन्त दुगड़ ने 95.80 प्रतिशत,दीपेश छीपा ने 95.20 प्रतिशत,वेदांग परिहार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है।साथ ही जान्हवी सोनी ने अंग्रेजी मे 99/100 अंक,बिजनेस स्टडीज में 100/100 अंक और कम्प्यूटर में 100/100 अंक प्राप्त किये।भावेश खत्री ने अंकाउंटेंसी में 100/100 अंक और अंग्रेजी में 100/100 अंक प्राप्त किये।अरिहंत ने अंग्रेजी मे 100/100 अंक,बिजनेस स्टडीज में 99/100 अंक और कम्प्यूटर में 99/100 अंक प्राप्त किये।दीपेश छींपा ने अंग्रेजी मे 100/100 अंक,बिजनेस स्टडीज में 100/100 अंक प्राप्त किये।वेदांग परिहार ने अंग्रेजी मे 100/100 अंक प्राप्त किये।गौरी मखीचा ने अंग्रेजी मे 100/100 अंक और कम्प्यूटर में 100/100 अंक प्राप्त किये।दीक्षा ग्वालानी ने कम्प्यूटर में 100/100 अंक प्राप्त किये।
सफलता का श्रेय और मार्गदर्शनः
संस्थान के विषय विशेषज्ञों के कुशल मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य आधार बताया गया है। नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत डाउट-क्लियरिंग सत्र और आधुनिक डिजिटल संसाधनों के प्रयोग ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार किया।निदेशक अविनाश शर्मा ने कहा, ष्यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम,माता-पिता के आर्शीवाद और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देश का परिणाम है।“हमारा उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वासी और सफल भविष्य के लिए तैयार करना है। इन शानदार परिणामों पर सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई।”आगामी सत्र 2026-27 के लिए भी संस्थान में नए बैचों की घोषणा कर दी गई है।
नाम प्रतिशत
जाहृवी सोनी 97.20
भावेश खत्री 96.60
अरिहंत दुग्गड़ 95.80
दीपेश छींपा 95.20
वेदांग पड़िहार 95.00
प्रेक्षा सोनी 94.80
सिया शर्मा 94.00
गौरी माखेचा 93.80
जयकिशन 93.00
अंजली सिंघल 92.20
रोहित पंवार 92.20
श्रीकिशन सिद्ध 91.60
पार्थ जैन 91.40
दीक्षा ग्वालानी 90.80
भरतसिंह राजपुरोहित 90.40
कुमकुम तंवर 90.40
