तहलका न्यूज,बीकानेर। केबिन में बैठाकर अनैतिक गतिविधियों की सुविधा देने वाले शहर के एक ओर कैफे पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। कोटगेट थाना पुलिस की ओर से रानीबाजार स्थित जोकर कैफे पर पुलिस दल ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने पाया कि कैफे में के बिन बने हुए है और इन केबिन में प्लंग लगे हुए थे। अचानक हुई कार्रवाई में एक बारगी अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। इस दौरान कैफे संचालक मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व में एक कैफे पर कार्रवाई के बाद संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई थी कि कैफे में किसी प्रकार के केबिन न रखे जाएं और इन केबिनों में बिस्तर या प्लंग की व्यवस्था नहीं हो। किन्तु जोकर कैफे में इस हिदायत के खिलाफ केबिन बनाकर प्लंग की व्यवस्था की गई थी। यहां अनैतिक गतिविधियों की आशंका के चलते कार्रवाई की गई। बता दे कि इससे पहले भी चार्ली कैफे और वेल इन टाइम कैफे पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।