जयपुर।राजस्थान भाजपा में सांगठनिक बदलाव और आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच प्रदेश मीडिया टीम का विस्तार कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सूबे के सभी सात संभागों और प्रमुख जिलों के लिए मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें अनुभवी प्रवक्ताओं और मीडिया प्रबंधन में माहिर नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

7 संभाग पर ‘दिग्गजों’ की तैनाती
पार्टी ने संभाग स्तर पर मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के लिए मुख्य प्रवक्ताओं और कद्दावर नेताओं को मोर्चे पर लगाया है:

जोधपुर संभाग: मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा को यहाँ की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल शर्मा पार्टी का प्रखर चेहरा माने जाते हैं।
जयपुर संभाग: वरिष्ठ नेता कैलाश वर्मा को जयपुर संभाग का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
उदयपुर संभाग: यहाँ कुलदीप धनकड़ मीडिया की कमान संभालेंगे।
कोटा संभाग: ज्योति खंडेलवाल को कोटा संभाग की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है।
अजमेर संभाग : सुमन शर्मा को जिम्मा सौंपा गया है।
बीकानेर संभाग : डॉ. दशरथ सिंह शेखावत को जिम्मा सौंपा गया है।
भरतपुर संभाग : लक्ष्मीकांत भारद्वाज को जिम्मा सौंपा गया है।

बीकानेर संभाग के ये होंगे जिला प्रभारी
वहीं बीकानेर संभाग में भी 5 जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैे। इनमें नवनीत राजपुरोहित को बीकानेर शहर,मनीष पारीक को देहात,भवानी पाईवाल को श्रीगंगानगर,डॉ चेतन राजपुरोाहित व सुरेन्द्र सिंह शेखावत को हनुमानगढ़ तथा इन्द्रा चौधरी को चूरू का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।