तहलका न्यूज,बीकानेर। पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह समारोह अब परवान पर है। सावे में ज्यादा से ज्यादा विवाह हो इसके लिये युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनेक संगठनों की ओर से पुरस्कारों की बौछार की जा रही है। विवाह समारोह में विष्णु रूपी दूल्हों को सम्मानित किया जाएगा। पुष्करणा सावा के अवसर पर कर्मवान फाउंडेशन द्वारा विष्णु रूपी दूल्हो का सम्मान किया जाएगा। जिसमें मोटरसाइकिल,एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन जैसी वस्तुएं पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए वेद व्यास ने बताया कि 5 बजे के बाद विष्णु रूप में आने वाले 11 दूल्हों का सम्मान होगा। जिसमें पहले दूल्हे को मोटरसाइकिल,दूसरे को एलईडी टीवी ओर तीसरे दूल्हे को वाशिंग मशीन प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं प्रथम तीन के बाद शेष सात दूल्हों को मिक्सर व जूसर प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज व रेरा के चेयरमैन मदन गोपाल व्यास होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में चकलोई फाउंडेशन के राजवीर सर,मुंबई के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रदीप किराडू,युवा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी तथा आईदान सिंह भाटी होंगे।व्यास ने बताया कि हमारा उद्देश्य पुष्करणा सावा की प्राचीन परंपरा को जिंदा रखना है। हमारे पूर्वज विष्णु रूप में समझकर ही तोरण मारने जाते थे इसलिए हमने इस बार बंपर इनमो की घोषणा की है। जो विष्णु रूप में निर्धारित समय पर सबसे पहले मंच पर आएंगे। उसे प्रथम पुरस्कार विजेता मानकर मोटरसाइकिल प्रदान की जाएगी। पुष्करणा समाज के दूल्हे विष्णु रूप में ही बारात लेकर निकले ऐसा हम प्रयास कर रहे हैं । उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ही कर्मवान फाउंडेशन आगे आया है।इस दौरान पंचांगकर्ता पंडित राजेंद्र किराडू,पंडित अशोक ओझा,संतोष पुरोहित,जसराज सींवर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पुष्करणा सावा अपने चरम शबाब पर हे।दूल्हा प्रथम से तृतीय नकद राशि इनाम के साथ मुख्य समारोह मोहता चौक में पुष्टिकर सेवा समिति की कार्यकारणी के प्रवक्ता दिलीप जोशी उपाध्यक्ष अनिल बोड़ा मंच व्यस्था के बलदेव व्यास , केशव प्रसाद बिस्सा , ओंकार हर्ष और एड एस एल हर्ष पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा सहित सभी ने नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही सजावट लंबी रंगीन पट्टियों आदि का जायजा लिया।
प्रवक्ता दिलीप जोशी ने बताया कि उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने इस दौरान कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए उचित स्थान और ऊंचाई के बारे में विस्तार से बताया।आगामी दिनों में समिति के सचिव दिलीप जोशी और उपाध्यक्ष अनिल बोड़ा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से भी पूर्ण सामंजस्य के साथ उचित सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया जाएगा और सभी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सजने लगे चौक चौराहे
सामूहिक विवाह समारोह को देखते हुए शहर के अनेक मोहल्लों,चौक व चौराहों की सजावट की जा रही है। वहीं पुलिस की टीमें भी गश्त कर रही है। उधर जरूरत मंद कन्याओं को सामान वितरण का कार्यक्रम भी लगातार किया जा रहा है। बुधवार को राममंदिर परिसर में जरूरतमंद कन्याओं को पलंग का वितरण किया गया।