तहलका न्यूज,बीकानेर। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 9वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 10 जनवरी तक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, नोएडा (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु राजस्थान सीनियर बॉक्सिंग टीम को आज रवाना किया गया। राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेन्द्र कुमार निर्वाण ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान से तकनीकी अधिकारी के रूप में विशाल कुमार निर्वाण, राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उम्मेद बारासा अपनी सेवाएं देंगे।राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

पुरुष वर्ग (राजस्थान टीम)
• कपिल (जोधपुर) – 50 किग्रा
• सूरजभान (जोधपुर) – 55 किग्रा
• लोकेश खिंची (जोधपुर) – 60 किग्रा
• बृजमोहन (भरतपुर) – 65 किग्रा
• विवेक मीना (करौली) – 70 किग्रा
• आर्यन यादव (जयपुर) – 75 किग्रा
• पुष्पेन्द्र (कोटा) – 80 किग्रा
• मयूर यादव (जयपुर) – 85 किग्रा
• हर्ष चौधरी (दौसा) – 90 किग्रा
• तरुण शर्मा (अलवर) – 90+ किग्रा

पुरुष टीम स्टाफ
• कोच : दिनेश ब्रजवाशी
• कोच : दिलीप गहलोत
• मैनेजर : मोहींन उल्ला खाँ

महिला वर्ग (राजस्थान टीम)
• यामिनी कँवर (जयपुर) – 48 किग्रा
• कनुप्रिया कँवर राठौड़ (अजमेर) – 51 किग्रा
• पूनम (हनुमानगढ़) – 54 किग्रा
• चारू यादव (अलवर) – 57 किग्रा
• दिशा गौड़ (अलवर) – 60 किग्रा
• पार्थिव ग्रेवाल (दौसा) – 65 किग्रा
• ललिता (चूरु) – 70 किग्रा
• श्वेता (अजमेर) – 75 किग्रा
• खुशी पुनिया (अजमेर) – 80 किग्रा
• ताश्री मेनरिया (उदयपुर) – 80+ किग्रा

महिला टीम स्टाफ
• कोच : मनीषा चाहर
• कोच : शालिनी नरूका
• मैनेजर : प्रगति मेनरिया