



तहलका न्यूज,बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति के तत्वाधान में बीकानेर में रामाधाम गौशाला का निर्माण शुरू किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन जगतगुरु शंक राचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वारानंद महाराज के कर कमलों से 13 सितंबर को होगा। आनंद भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मुहिम के तहत 13 सितंबर को महाराज श्री बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पांच बीघा जमीन पर भामशाहों के सहयोग से इसकी नींव रखेंगे। राजपुरोहित नहीं बताया कि महाराजश्री द्वारा देश भर के सभी विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की रामाधाम गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। यह देश में दूसरी गौशाला होगी जो बीकानेर में बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें सड़कों पर निराश्रित गौवंश को रखा जायेगा। जिसमें देसी नस्ल की गाय व नंदी को रखा जाएगा। जिसमें किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग किसी से नहीं लिया जाएगा। गौशाला का संचालन शंक राचार्य मठ की ओर से होगा। प्रेस वार्ता में मदन पवार,सुशील यादव,जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित,प्रहलाद सिंह मार्शल और बहन कुसुम मौजूद रही।
अगले साल फरवरी में आएंगी साध्वी ऋतम्बरा
उन्होंने बताया कि 22 से 28 फरवरी को साध्वी ऋतम्बरा के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा का वचन भी रखा गया है। राजपुरोहित ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के साथ 51 कुण्डी विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा। 21 फरवरी को विशाल शोभायात्रा के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा और इस आयोजन में तीसरे श्रृंगेरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंक राचार्य स्वामी श्री विधुर शेखर भारती जी महाराज का आगमन होगा। इसके अलावा अयोध्या हनुमान गढ़ी के राजूदास महाराज,ब्रह्मार्षि भोमाराम महाराज,संत रितेशवर महाराज सहित संत,महात्मा,महामंडलेश्वर,पीठाधीश्वर भी उपस्थित होंगे।
आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
छ:माह के अन्तराल में होने वाले इन दो बड़े आयोजनों को लेकर सनातन धर्म रक्षा समिति की बैठक रखी गई। बैठक में बीकानेर क्षेत्र और गांव ढाणी तक निमंत्रण देने के अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। और आगे की रुपरेखा तैयार की है। बैठक में मदन पंवार,प्रह्ललाद मार्शल,सुशील कुमार यादव, योगेन्द्र राजपुरोहित,भागीरथ कुमावत,मदन सिंह राजपुरोहित,राहुल अग्रवाल, कुसुम,खुशबू उपाध्याय,संतोष उपाध्याय व जयश्री भाटी भी उपस्थित रही।