




तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में हुए सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई है। जबकि 11 लोग घायल हुए है। जिनको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार दो गाडियां हाइवे स्थित सेसूमो स्कूल के निकट आमने सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाडिय़ां चकनाचूर हो गई। इस हादसे में गाडिय़ों में सवार करीब एक दर्जन से अधिक जने घायल हुए है। इनमें से एक की मौत भी हो गई। घायलों को एम्बूलेंस के जरिये पीबीएम अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना में कार सवार घेवड़ा,तिवंरी,जोधपुर निवासी चार जनें अपनी रिश्तेदारी में धीरदेसर पुरोहितान जा रहें थे। इसमें 50 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र सीतारामसिंह राजपुरोहित की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। इसी कार में सवार मृतक के भाई 62 वर्षीय देवीसिंह राजपुरोहित,65 वर्षीय रेवंतसिंह पुत्र इंद्रसिंह राजपुरोहित व 45 वर्षीय कार चालक जेठूसिंह पुत्र दीपसिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं बोलेरो में एक महिला सहित 7 जने सवार थे व सभी घायल हुए है। बोलेरो सवार लालमदेसर मगरा निवासी नवविवाहित जोड़ा 25 वर्षीय कि शन पुत्र महावीर ब्राह्मण व किशन की पत्नी उमराव सहित 30 वर्षीय विनोद पुत्र लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण,35 वर्षीय राजेश पुत्र शिवरतन ब्राह्मण,30 वर्षीय दिनेश पुत्र नंदकिशोर ब्राह्मण,25 वर्षीय कुशाल पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण तथा बोलेरो चालक 30 वर्षीय राकेश पुत्र श्रीराम जाट घायल हुए। ये नवविवाहित जोड़ा विवाह के बाद पहली बार अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पगफेरे की रस्म पूरी कर अपने पीहर बीनादेसर से लालमदेसर मगरा लौट रहा था। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि ड्यूटी ऑफि सर हैड कांस्टेबल देवाराम कांस्टेबल जयप्रकाश, डीआर राकेश सहित टीम लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जांच में लगातार जुटे रहें।हादसे के बाद सडक पर यातायात बाधित हो गया है व वाहनों की कतारें लग गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। पुलिस सामान की सुरक्षा कर रही है वहीं पुलिस द्वारा दोनों गाडियों को क्रेन की सहायता से हटवाया गया।
इनका पीबीएम में चल रहा इलाज
दुर्घटना में तीन कार सवार व एक महिला सहित 7 बोलेरो सवार घायल हुए। सभी 11 घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। आपणो गांव सेवा समिति की दो एंबुलेंस व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एक एंबुलेंस सहित दो निजी एंबुलेंस से कुल 11 घायलों को बीकानेर ट्रोमा सेंटर भेजा गया। इनमें तीन घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पीबीएम में राकेश,राजेश,विनोद,दिनेश,कुशाल, गणेशाराम,रेवंत सिंह,देवी सिंह,किशन,उमराव व जेठूराम का इलाज चल रहा है।