तहलका न्यूज,बीकानेर। लोक देवता बाबा रामदेव जाने वाले पैदल यात्रियों के लिये पग पग पर सेवा करने वाली संस्थाएं और सेवादार तैयार है। जिन्होंने अपने सेवा शिविर शुरू कर दिए है। बाबा रामदेव सेवा समिति कानासर की ओर से 17 वां सेवा शिविर कानासर मैन रोड पर प्रारंभ कर दिया गया है।समिति के विक्रम सिंह राजपुरोहित व रामदयाल राजपुरोहित ने बताया कि यह सेवा 2009 से लगातार सेवा बाबा के भक्तों द्वारा लगाई जाती है। बाबा रामदेव धोरा बाईपास कानासर मैंने रोड पर लगी इस सेवा शिविर में बाबा के पैदल यात्रियों के लिए लंगर,मेडिकल सुविधा,ठंडे पेयजल,डीजे की सुविधा 24 घंटे दी जा रही है। साथ ही सुबह व शाम को बाबा की आरती के दर्शन लाभ की व्यवस्था भी की गई है।

कड़ाई का महाप्रसाद

बाबा रामदेव मेलेके अवसर पर शहर में पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए मार्ग में जगह-जगह सेवादार भी अपनी सेवाएं देने को आतुर हैं। बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा के पास भादवा की दशम को कड़ाई का महाप्रसाद का आयोजन करता आ रहा है।इस साल 2/9/2025 को आयोजित होगा। जिसमे संपूर्ण बीकानेर की जनता का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिलता रहता है। जिसमे हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। बीकानेर से बाबा रामदेव मंदिर में होने वाली कड़ाई में अनेक भक्त अपनी सेवाएं देते हैं। आज समिति कि वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विश्वेश्वर हर्ष,मदन पुरोहित सूरदासानी, घनश्याम पुरोहित,सुरेंद्र कुमार व्यास,राज कुमार व्यास,शिव कुमार पुरोहित,सूर्य प्रकाश व्यास,मुकेश पुरोहित,हरिमोहन पुरोहित,नृसिंह दास व्यास,प्रह्लाद व्यास,मदन पुरोहित,विनोद व्यास,चन्द्र प्रकाश रंगा,दाऊ लाल पुरोहित,विष्णु ओझा,रमेश पुरोहित,युवराज व्यास और विशाल आचार्य,यदुनंदन ने भाग लेते हुए इस। वर्ष होने वाले कड़ाई प्रसाद वितरण संबंधी मिटिग आहूत की।