



तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी मे बीकानेर के मनीष शर्मा व महावीर ओझा को शामिल किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने बताया कि बीकानेर जिला कलक्टर कार्यालय मे कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ कर्मचारी नेता मनीष शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय खाजूवाला मे कार्यरत और संघ के वर्तमान जिलाध्यक्ष महावीर ओझा को संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया हे।शर्मा व ओझा की नियुक्ति पर बीकानेर के राजस्व कर्मचारियो ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए दोनो को बधाई दी है।अशोक सिह,मनोज व्यास,रामेश्वर जीनगर,संजय पुरोहित,हनुमान आचार्य,लीलाधर बोहरा,मनीष जोशी,जगदीश किराडू,राजेश किराडू,विवेक व्यास,हितेश श्रीमाली,नितिन सिह,नरेन्द्र चौधरी,सतपाल सिह,मनीष श्रीमाली आदि ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई हे कि इनकी नियुक्ति से बीकानेर की आवाज प्रदेश स्तर पर बुलंद होगी।

