तहलका न्यूज,बीकानेर। इन दिनों सावन मास में मंदिरों व घरों में अनुष्ठानों का दौर चल रहा है। जिसके तहत न केवल शिव भक्त बल्कि प्रखाण्ड पंडितगण भी अनुष्ठान कर सुख स्मृद्वि की कामना कर रहे है। इसी क्रम में शहर के प्रतिष्ठित पंडित आचार्य अशोक ओझा के सानिध्य में बीकानेर के विप्र बंधु नित्य विभिन्न तरल पदार्थों,पुष्पों,औषधियों से वैदिक मंत्रोचारण के साथ शतरुद्र अनुष्ठान में मण्डप पूजन,अभिषेक व स्तोत्र वेद पाठ जप से शिव की अराधना में जुटे है। ओझा बताते है कि सावन मास में शिव की विशेष पूजा से सभी प्रकार दु:ख,रोग दूर होते है। जिसके चलते इस प्रकार के अनुष्ठान एक माह तक किये जाते है।