

तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में गैस पाइप लाइन की उपलब्धता शीघ्रताशीघ्र करवाने एवं बीकानेर के औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने हेतु गेसोनेट कम्पनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार,जनरल मैनेजर गंगा प्रसाद बरुआ,मार्केटिंग मैनेजर प्रशांत भट्ट एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने चर्चा की|वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने बताया कि हमारी कम्पनी द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र,बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र एवं समता नगर के रिहायशी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछा दी गई है और मार्च माह के अंत में कनेक्शन देकर गैस की सप्लाई चालू कर दी जायेगी|जनरल मैनेजर गंगाप्रसाद बरुआ ने बताया कि बीकानेर के सभी औद्योगिक व कुछ रिहायशी क्षेत्रों को गैस पाइप लाइन से जोड़ने का शीघ्रताशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा|वर्तमान में औद्योगिक इकाइयों को गेस पाइप लाइन का लाभ देने के उद्देश्य से करणी औद्योगिक क्षेत्र की एक बड़ी खाद्य इकाई को गैस पाइप लाइन से जोड़ा जा चुका है और इसका परीक्षण भी पूर्ण किया जा चुका है|बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर के सभी औद्योगिक क्षेत्र गैस पाइप लाइन से जुड़ जाने के साथ ही यहाँ पर सिरेमिक्स के बड़े उद्योग आने के आसार नजर आने लगे थे|बीकानेर में सिरेमिक्स इकाइयां उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग कर 500-1000 प्रतिशत का वेल्यु एडिशन करती है|बीकानेर जिले में प्रतिवर्ष 31 लाख टन क्ले का खनन होता है जिसका 98 प्रतिशत अन्य राज्यों को निर्यात हो जाता है|राज्य में उपलब्ध सिरेमिक खनिज जैसे क्ले,क्वार्टज व फ्ल्सपार पर आधारित लगभग 600 इकाइयां गुजरात के मोरबी टाऊन में कार्यरत है|इन इकाइयों में लगभग 30000 करोड़ का पूँजी निवेश हुआ है,लगभग 240000 श्रमिक कार्यरत है और 40 हजार करोड़ मूल्य का वार्षिक उत्पाद होता है जिसमें से लगभग 10 हजार करोड़ का निर्यात हो जाता है|सिरेमिक टाइल्स उद्योग के मोरबी में स्थापित होने का मुख्य कारण प्राकृतिक गैस की उपलब्धता है|बीकानेर से मोरबी की सारी सिरेमिक्स इकाइयों को कच्चा माल भिजवाया जाता है और यदि बीकानेर में केंद्र सरकार द्वारा गैस पाइप लाइन की उपलब्धता करवा दी जाती है तो उपरोक्त मोरबी के आंकड़े राजस्थान में भी देखने को मिल सकेंगे |
