


तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रेल को बल्लभ गार्डन स्थित हेम मंजरी गार्डन में आयोजित होगा।अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने बताया कि ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र जिन्दल की के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहे इस कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी व प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश छींपा,प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह,डी पी पच्चीसिया,बाबूलाल रानावत भी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र काला,सचिव किशन लाल प्रजापत,कोषाध्यक्ष भागीरथ गहलोत सहित समस्त कार्यकारिणी शपथ लेगी।
