तहलका न्यूज़,बीकानेर। ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी संवित् श्रीसोमगिरि जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित संवित् धनुर्वेद संस्थान के धनुर्धरों ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मिनी सब-जूनियर चयन प्रतियोगिता में बीकानेर का मान बढ़ाया। संस्थान के प्रशिक्षक आशीष आचार्य व दीपक रांकावत ने बताया कि ने बताया कि अण्डर 15 रिकर्व राउंड छात्र वर्ग में पार्थ कंडारा 669 अंक अर्जित कर रजत पदक जीता वहीं अण्डर 15 इण्डियन राउंड छात्रा वर्ग में प्रतिभा कण्डारा ने 681 अंक अर्जित कर रजत पदक पर निशाना साधाकर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। इस उत्कृष्ट उपलिब्ध पर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज ने प्रतिभा कंडारा,पार्थ कंडारा सहित सभी संवित् धनुर्धरों को आशीर्वाद देते हुए निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम को ही सफलता का मार्ग बताया। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि दोनों धनुर्धर विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) में आयोजित होने वाली मिनी सब-जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा प्रतिभा कण्डारा जनवरी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोतिगता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी ब्रजगोपाल व्यास,हरीशचंद्र शर्मा,राजकुमार कौशिक,बजरंगलाल शर्मा,अर्जुननाथ सिद्ध,भवानीशंकर व्यास,कन्हैयालाल पंवार,हरनारायण खत्री,हरिओम् पूंज,साकेत शर्मा,सुनील सोनी,रूप सिंह भाटी,बजरंगलाल प्रजापत,धनश्याम स्वामी,राजीव मित्तल,रमेश जोशी,रमेश शर्मा,विजय सिंह राठौड़,प्रदीप सिंह देवड़ा,रामदयाल राजपुरोहित,नंदकिशोर भाटी,नंदू सिंह शेखावत,मोहित अग्रवाल आदि ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।