


तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाने में शुक्रवार को हुई लूट का दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस टीम ने इस वारदात में शामिल नागौर निवासी किशोर जाखड़ को भी हिरासत में ले लिया है।बताया जा रहा है कि दूलाराम व किशोर बचपन के दोस्त है।दोनों ने अपनी उधारी चुकाने के लिये इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दूलाराम द्वारा किशोर को किये गये इशारा के आधार पर शक हुआ और पूछताछ मेें दूलाराम ने इस बात को कबूल भी किया।पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि दूलाराम जब रूपये लेकर बैंक से निकला तो उसने किशोर को फोन कर इतला दी थी और साजिश के अनुसार बाइक पर सवार होकर आएं किशोर ने रूपयों से भरा बैग लूट लिया। बता दे कि कच्ची आढ़त मंडी की दुकान नंबर 13 पर संचालित फर्म बृजमोहन बृजवल्लभ के मुनीम दूलाराम एसबीआई बैंक से ये रूपये लेकर दुकान आ रहा था।तभी मोटरसाइकिल पर सवार उसके ही गांव के किशोर जाखड़ ने उसके हाथ से साढ़े चार लाख रूपयों से भरा बैग लूट लिया।जब मुनीम दुलाराम को हिरासत में लेकर कड़ाई से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की,तो वह टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया।उसने बताया कि युवकों को हायर किया था।आरोपी करीब छह महीने पहले ही नौकरी पर लगा था।
