तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव के चलते शनिवार 7 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा।सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डी1 एरिया लेघाबाड़ी,श्रीरामसर तथा मेघवालों का मोहल्ला क्षेत्र,दोपहर 03:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक कृषि मंडी,रोडवेज क्षेत्र,सागर होटल,उरमूल डेयरी,वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस,करणीसिंह स्टेडियम तथा समता नगर सेक्टर-सी,प्रात: 07:00 बजे से 11:00 बजे तक अग्निशमन केंद्र के पीछे स्थित,लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के पास एमडीवी कॉलोनी,दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक भानी माली जी की बड़ी,नत्थूसर तथा हनुमान जी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों,सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक शहीद दिलीप गैस एजेंसी के पास एमपी कॉलोनी,14 नंबर सेक्टर,17 नंबर सेक्टर,कब्रिस्तान के पास एमपी नगर कॉलोनी तथा आईडल पब्लिक स्कूल के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आरएसी कॉलोनी,सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गंगाशहर के इंदिरा चौक क्षेत्र,दोपहर 01:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बसंत विहार क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।वहीं जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-3 में सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
