



तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के पूगल थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 32 वर्षीय राजसिंह कई प्रकरणों में न्यायालयों के वारंटों में वांछित है। वह कई सालों से नाम बदलकर अलग अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था। जिसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। उसे पकडऩे वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक शंभू सिंह,हैड कानि मनोहर सिंह,कानि नैनूराम,जगदीश व आसूलाल भादू शामिल रहे।