



तहलका न्यूज,बीकानेर। साध्वी ऋतम्भरा द्वारा संचालित संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल मथुरा वृंदावन वात्सल्य आश्रम की बीकानेर आई छात्राओं के दल का आज बीकानेर में अनेक जनों ने स्वागत किया। बीकानेर पहुंचने पर सनातन धर्म रक्षा समिति ने उनके रात्रि विश्राम,भोजन, प्रात: नाश्ता इत्यादि की व्यवस्था स्थानीय बिश्नोई धर्मशाला में की। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी,सनातन धर्म रक्षा समिति के बालसन्त छैल बिहारी, लॉट्स डेयरी के मालिक अशोक मोदी,सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित,एड बजरंग छींपा,प्रहलाद सिंह मार्शल,शशि कला राठौठ,अनिल वशिष्ठ,शिवलाल मेघवाल,अरुणा छींपा,सुमन पंचारिया,जशोदा पंंचारिया,जयश्री भाटी,सी पी तिवाड़ी (मानसा) ,सुर श्याम आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।डॉ सोनी ने छात्राओं का स्वागत करते हुए संवाद किया तथा सैनिकों के रक्षा सूत्र बांधने के उनके विचारों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया तथा बीकानेर के दर्शनीय स्थलों पर भ्रमण करवाने का वादा किया। गौरतलब रहे कि वृंदावन से चलकर 50 छात्राओं का एक दल वाया भरतपुर,जयपुर होता हुआ गुरूवार शाम बीकानेर पहुंचा। जहां विश्राम करने के बाद आज जैसलमेर के लिये रवाना हुआ। यह दल जैसलमेर होते हुए लोंगेवाला बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों को रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधेगा।