2c7d2cff-4a79-4be4-b347-94efbed2169e

तहलका न्यूज,बीकानेर। लोकतंत्र के उत्सव के पहले चरण का मतदान में महज अब एक घंटे शेष रहे है। छ: बजे वोटिंग बंद हो जाएगी। ऐसे में शाम पांच बजे तक जारी आंकड़ों में बीकानेर लोकसभा सीट पर ऑल ओवर 48.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं विधानसभा वार सबसे ज्यादा अनूपगढ़ में 61.56 तथा सबसे कम नोखा में 36.22 फीसदी वोट पड़े हैं। दोपहर एक बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार बीकानेर पूर्व में 53.91,बीकानेर पश्चिम में 58.74,खाजूवाला में 53.29,लूणकरणसर में 45.51,कोलायत में 42.54 व श्री डूंगरगढ़ में 42.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं। 20 लाख 47 हजार 880 पुरुष और महिला मतदाता इस उत्सव में हिस्सेदारी निभा रहे है।