तहलका न्यूज,बीकानेर।स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह शुक्रवार को डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन,राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष विंग,बोर्डर होम गार्ड,अरबन होमगार्डस,एनसीसी सात राज.बटालियन छात्र एवं छात्रा विंग,महारानी कॉलेज, स्टूडेंट पुलिस कैडेस महारानी स्कूल,बीबीएस स्कूल,सोफिया स्कूल,स्कॉउट,गाइड कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड का नेतृत्व आरआई सुश्री कविता पूनिया करेंगी। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। इस दौरान देशभक्ति की भावना और संस्कृति से सराबोर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

53 जनों को सम्मान
स्वाधीनता दिवस पर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में 53 जनों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें वेटरनरी विवि की छात्रा सुश्री मोनिका सारण,राबाउमावि उदासर की छात्रा सुश्री खुशबू सुथार,दुष्यत गहलोत,सुश्री शताक्षी जोधा,सीता कुमारी,राधा सोनी,नीलम भाटी,लक्षिता शर्मा,पैरा एथलिट दुर्गा गहलोत,पावर लिफ्टर राहुल जोशी,बाक्सर अर्जुन,वूशु खिलाड़ी रिषभ जोशी,शूटर कोमल खिलेरी,साइक्लिस्ट शिवरतन,अतिरिक्त आयुक्त अरविन्द जाखड़,तहसीलदार पूनम कंवर,डॉ गौरव गुप्ता,डॉ श्यामलाल मीणा,अधिशाषी अभियंता रामनिवास शर्मा,संजू शेखावत,सहायक अभियंता विजय सिंह,कनिष्ठ अभियंता गोपाल जाट,सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार,सहायक कृषि अधिकारी रमेश भांभू,क्षेत्रिय वन अधिकारी मोहिनी,उप नगर नियोजक गरिमा चारण,प्राचार्य आमिना फातिमा,सहायक लेखाधिकारी भंवरलाल प्रजापत,भू अभिलेख निरीक्षक राजकुमार चौधरी,महिला पर्यवेक्षक प्रिंयका सिखवाल, प्रशा अधिकारी विजेन्द्र रंगा,अति प्रशासनिक अधिकारी मनोज व्यास,अति प्रशा अधिकारी विक्रम सिंह,सहा प्रशा अधिकारी बालमुंकुद पुरोहित,सहायक प्रोग्रामर शक्ति सिंह भाटी,सूचना सहायक अशोक शर्मा,ए एनएम ललिता चौधरी, लैब टैक्निशियन जोधासिंह,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सतोष,वाहन चालक भंवरलाल मीणा,मोहम्मद शाहिद,चतुर्थ श्रेणी कार्मिक जगदीश सिंह,अपूप कश्यप,सफाईकर्मी बेबी,कालूराम,आई रेड डीआरएम महेश शर्मा,गणेश सियाग,रंगकर्मी विनित मेहरा,उस्ता कलाकार रवि उपाध्याय,कशीदाकार कुसुम रानी को सम्मान किया जाएगा।