तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के पूगल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा नूरसर फांटे के पास उस समय हुआ,जब दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जागरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम पंचायत डेली तलाई के वार्ड नंबर 6 निवासी कालूराम पुत्र आसूराम और जेठाराम पुत्र पूसाराम बाइक पर डेली तलाई से खींचिया गांव की ओर जा रहे थे।इसी दौरान नूरसर फांटे के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,लेकिन रास्ते में ही जेठाराम ने दम तोड़ दिया।वहीं घायल कालूराम का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद मृतक के भाई भैराराम की रिपोर्ट पर पूगल थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।