 
                

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आएं दिन कोई न कोई फांसी लगाकर अपनी ईहलीला को समाप्त कर रहा है। हालांकि कईयों की वजह सामने भी नहीं आती। पर आज जिस युवक ने फांसी लगाई है। उसकी परिवार की स्थिति जानकार रोंगटे खड़े हो जाते है। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक 22 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक कुलदीप गहलोत था। मौत के कारणों का पता चला है कि इसी युवक के बड़े भाई काशीराम ने लगभग आठ महीने पहले फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी। उसी कमरे में,उसी जगह दूसरा भाई फंदे से झूल गया। मृतक के पिता सुरेन्द्र कुमार की लगभग ढाई साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद मां घर छोड़ गई। ऐसे में परिवार में एक बूढ़ी दादी के पास दो पोते-दो पोतियां पलने लगे। इनमें से एक लड़की की शादी हो गई तो दो पोते और एक पोती दादी के साथ रह गये। अब एक-एक कर दो पोते भी भगवान को प्यारे हो गये। घर में एक बूढ़ी दादी और पोती बची है।


 
                                                         
                                                         
                                                         
                                                         
                                                        