तहलका न्यूज,बीकानेर। बिहार व अंता चुनाव के बाद अब कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिये कवायद फिर से शुरू हो गई है। जिसके चलते आज प्रदेश प्रभारी सुखविन्द सिंह रंधावा ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कयासों का दौर प्रारंभ हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर व देहात जिलाध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पता चला है कि कांग्रेस अपने परम्परागत वोटों को साधने के लिये उसी वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी में जुट गई है। राजनीतिक सूत्र बताते है कि नया जिलाध्यक्ष एससी वर्ग से या अल्पसंख्यक वर्ग से बनाया जा सकता है। ऐसे में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। जिसके नाम पर मोहर लग सकती है। अगर किसी प्रकार से कोई अनबन की स्थिति न बनी तो अल्पस ंख्यक वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाने पर भी मंथन किया जा सकता है। हालांकि अभी तक जो तस्वीर निकलकर सामने आ रही है। उसमें मदन गोपाल मेघवाल सबसे प्रबल दावेदार है। इसके अलावा मकसूद अहमद व जियाउर रहमान पर भी पार्टी मंथन कर सकती है। उधर देहात जिलाध्यक्ष के लिये कोई ज्यादा माथापच्ची नजर नहीं आ रही है। सूत्र बताते है कि वर्तमान देहात जिलाध्यक्ष को एक मौका ओर दिया जा सक ता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवम्बर के अंत तक शहर व देहात जिलाध्यक्ष की ताजपोशी हो सकती है।