तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में घर से रिफाइन्ड सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सात जनों को इस प्रकरण में गिरफ्तार किया है। 24 घंटे में पुलिस टीम ने इस चोरी का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को राजकोट गुजरात से दस्तयाब किया है।

ये आएं पुलिस की पकड़ में
पुलिस ने जूनागढ़ निवासी 43 वर्षीय विजय भाई गोहेल,राजकोट निवासी 28 वर्षीय नरेन्द्र सुकाभाई,28 वर्षीय सागर राजूभाई,27 वर्षीय हरेश भाई,43 वर्षीय परीभत भाई कचरा भाई सोलंकी,34 वर्षीय गोविन्द रमेश भाई बाबडिया,36 वर्षीय विजय जीवन भाई सोलंकी को गिरफ्तार कि या है।

इस टीम को मिली सफलता
्रइन सात आरोपियों को पकडऩे वाली टीम में थानाधिकारी अरविन्द भारद्धाज,सहायक उपनिरीक्षक नत्थाराम,साइबर सैल बीकानेर के सहायक उपनिरीक्षक दीपक यादव,हैड कानि अशोक कुमार,कानि गणेश व संजय शामिल रहे। इसके अलावा राजकोट के डीसीपी व क्राईम ब्रांच की टीम का भी सहयोग रहा। इसमें कानि गणेश की विशेष भूमिका रही।

इस प्रकार दिया वारदात को अंजाम
आरोपी 22 मार्च को गुजरात नंबरी इर्टिका कार में सवार होकर उगमपुरा बास निवासी मनोज सोनी के घर पहुंचे और रिफाइन्ड सोना खरीदने क ा झांसा देकर सोनी के मकान से दो पैकेट जिसमें करीब 15-16 तोला सोना चोरी कर ले गये। जिसके बाद मनोज सोनी ने रिपोर्ट दर्ज क रवाई।

सोलर गोदाम में चोरी के ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में सोलर गोदाम में चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि स्किपर लिमिटेड स्टोर से चोरी हुए 2 कंडक्टर ड्रम,6 टन टावर पार्ट,5 टन नट-बोल्ट व एक सेट डीए टाइप स्टंब को चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार जनों को पकड़ा है। पकड़े गये आरोपी जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय पूरन वर्मा,20 वर्षीय बंटी चौधरी,बारां निवासी 20 वर्षीय कमल बैरवा,जोबनेर निवासी 19 वर्षीय मनीष ताखर को गिरफ्तार किया है। इनको पकडऩे वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल,हैड कानि महेन्द्र सिंंह,कानि रामकुमार,जगदीश,दिनेश शामिल रहे।