
तहलका न्यूज,बीकानेर। वंदे मातरम टीम की महिला अध्यक्ष श्रीमती कामिनी विमल भोजक ने वंदे मातरम की महिला टीम का गठन किया। संयोजक विजय कोचर और जिला संयोजक मुकेश जोशी से चर्चा के बाद पिंकी जोशी को संरक्षक के अलावा तीन उपाध्यक्ष,तीन मंत्री,एक सह मंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाया है। इसमें राधा खत्री,माया भाटी,मधु ओझा को उपाध्यक्ष,राजश्री कच्छावा को महामंत्री,अलका मोदी,गीता खडख़ोदिया,विजयलक्ष्मी मून्दड़ा को मंत्री,इन्दु वर्मा को सहमंत्री तथा सपना तिवाड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भोजक ने बताया कि शीघ्र महिला कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की जाएगी।समस्त महिला पदाधिकारियों को टीम के संयोजक विजय कोचर द्वारा बधाई दी गई।
