khatri

तहलका न्यूज,बीकानेर।राजकीय महाविद्यालय, बज्जू के लोकप्रशासन के सहायक आचार्य प्रवीण कुमार खत्री को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ के निर्देशन में पूरा किया। उनका शोध विषय “राजस्थान में विद्युत प्रशासन: जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का बीकानेर जिले के विशेष संदर्भ में अनुभवमूलक अध्ययन” रहा।