bjp

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों,पारदर्शी कार्यशैली और विकास के विजन को लेकर आमजन में सकारात्मक वातावरण है।यही विश्वास अब नगर निगम एवं नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे और भव्य रोड शो के बाद शहर सहित जिले के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल और अधिक मजबूत हुआ है।बीकानेर शहर से लेकर जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों तक भाजपा प्रत्याशियों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।आमजन भाजपा के विकास,सुशासन और जनकल्याण के संकल्प पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आगे आ रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों एवं विकास कार्यों पर जनता के विश्वास,संगठन की मजबूत तैयारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर बीकानेर नगर निगम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में भाजपा को ऐतिहासिक जनसमर्थन प्राप्त होगा।जनता के आशीर्वाद से नगर निगम बीकानेर सहित जिले के निकायों में कमल का फूल खिलाने का संकल्प कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भाजपा के संकल्प को जनता के सामने रख रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान आमजन का उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा,संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच,प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम,चुनाव समन्वयक राजेंद्र गहलोत,चुनाव प्रभारी महावीर सैनी एवं आईदान सिंह भाटी लगातार चुनावी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता धरातल पर कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद कर रहे हैं,वार्ड स्तर तक चुनावी गतिविधियों का फीडबैक ले रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।वहीं बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी,बीकानेर पश्चिम से जेठानंद व्यास, लूणकरणसर से सुमित गोदारा, खाजूवाला से विश्वनाथ मेघवाल,श्रीडूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत,कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी तथा नोखा से बिहारीलाल विश्नोई ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी मोर्चा संभाल रखा है।सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव केवल स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं है, बल्कि यह शहरों के विकास, बेहतर सुविधाओं,स्वच्छता,सड़क,पानी,बिजली,प्रकाश व्यवस्था,आधारभूत ढांचे और सुशासन से जुड़ा चुनाव है।भाजपा का लक्ष्य स्थानीय निकायों को मजबूत बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा शहरों को आधुनिक,स्वच्छ और विकसित बनाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों पर जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।कार्यकर्ताओं की मेहनत,संगठन की मजबूत रणनीति और आमजन के आशीर्वाद सेनगर निगम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में भाजपा शानदार विजय प्राप्त करेगी और निकायों में कमल का फूल खिलेगा।